नीट धांधली और पुलिस कार्रवाई के विरोध में बौंली में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका


राहुल गांधी के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर उठाई कई मांगें।

बौंली। नीट परीक्षा में कथित धांधली और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बौंली ने मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं बामनवास विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदिरा मीणा के निर्देशानुसार आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिर्राज मीणा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिर्राज मीणा ने कहा कि नीट सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों ने देश के युवाओं के भविष्य पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मामलों में अब तक जवाबदेही तय नहीं की गई है।

छात्रों पर कार्रवाई को बताया लोकतंत्र के खिलाफ

जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सिराज खान ने कहा कि जब छात्र और युवा शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हैं, तो उन पर पुलिस कार्रवाई की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे और बल प्रयोग लोकतांत्रिक अधिकारों के विपरीत हैं।

राहुल गांधी के समर्थन में किया प्रदर्शन

कांग्रेस मीडिया प्रभारी अमन खान ने बताया कि संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों के मुद्दों को उठाने और विरोध प्रदर्शन करने के समर्थन में ब्लॉक स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों की आवाज को बुलंद करने के लिए लगातार आंदोलन जारी रखेगी।

कांग्रेस ने रखीं प्रमुख मांगें

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से कई मांगें रखीं। इनमें—

  • छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच हो।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें।
  • छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार जवाब दे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी देशभर में आंदोलन को और तेज करेगी।

महिला कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सिराज खान, मुखराज, गंगाधर रतनपुरा, विश्राम, मीठालाल, गिर्राज मीणा, रमेश, सलीम मिर्जा, इरफान टांक, शाहरुख खान, जीतराम, बलराम बपूई, ताराचंद, गंगाराम तथा एसटी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *