प्राचीन नगर डीग में डीग महोत्सव का भव्य हुआ आगाज

Support us By Sharing

प्राचीन नगर डीग में डीग महोत्सव का भव्य हुआ आगाज

उपनिदेशक पर्यटन विभाग संजय जौहरी ने हरी झंडी दिखाकर डीग महल से शोभायात्रा का किया शुभारंभ

मनमोहक रही शोभायात्रा

डीग, अमर दीप सैन, 10 अक्टूबर। देश दुनिया में डीग महल से विख्यात डीग में जग विख्यात दो दिवसीय डीग महोत्सव का आगाज भव्य शोभायात्रा और लोक लहरियों की गूंज एवं उत्सवी रंगरसों के साथ डीग संस्कृति की विलक्षणता और परंपराओं से रूबरू कराया।

ऐतिहासिक डीग महल से जिला शिक्षा अधिकारी नीलकमल गुर्जर, उपनिदेशक पर्यटन विभाग संजय जौहरी, तहसीलदार डीग भगवत शरण त्यागी ने रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर इस भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया।शोभायात्रा डीग महल से प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार होते हुए डीग महल पर सम्पन्न हुई।

शोभायात्रा में मंगल कलश लिए महिलाएं, स्कूली विद्यार्थी, बैंड, बग्गी, राजस्थान एवं अन्य राज्यों से आमंत्रित लोक कलाकार, विभिन्न गणमान्य एवं जिले के अधिकारीगण इत्यादि सम्मलित हुए। शौभायात्रा में आमंत्रित लोककलाकारों में तेरहताली नृत्य, पादरला पाली से, सहरिया नृत्य शाहबाद से, कच्छी घोड़ी नृत्य निवाई टोंक व बुन्दी से भपंग वादन कैथवाडा भरतपुर से चकरी नृत्य चाचौडा बारां से, बहरूपिया शाहपुरा जयपुर, रोबिले बीकानेर से तराजू नृत्य बाडमेर से, रिम भवई नृत्य अलवर से, मयूर नृत्य बहज डीग से तथा समीपवर्ती राज्य हरियाणा एवं पंजाब की भी प्रस्तुतियां देखने को मिली। शोभायात्रा में बमवादन, शहनाई वाहक द्वारा राजस्थानी गीतों की धुनों पर स्वर लहरियां बिखेरी गई। इस शोभायात्रा में राधा कृष्ण की झांकि आकर्षण का केंद्र रही।

डीग महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर समूचे शहर में उत्साह पसरा रहा। रास्ते भर व्यवसायियों, विभिन्न समाजों एवं संस्थाओं और शहरवासियों ने शोभायात्रा के साथ ही अतिथियों का भव्य स्वागत किया एवं डीग महोत्सव के प्रति अपनी खुशी का इजहार किया।

लोक संस्कृति को रूबरू करती हुई यह शोभायात्रा बहुत ही शानदार रही जिसमें नगर वासियों के साथ ही आसपास के ग्रामीणों ने भी उत्साह दिखाई।

कार्यक्रमों की श्रंखला में शोभायात्रा उपरांत डीग महल प्रांगण में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। वही । मूंछ प्रतियोगिता में कौंरेर के पुष्पेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। राधा कृष्ण पोशाक प्रतियोगिता में कृष्ण कन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल डीग की गुंजन गुप्ता और मीमांसा प्रथम स्थान पर रहीं।

सांय 4.00 बजे से राजस्थानी लोक की प्रस्तुति के साथ डीग के रंगीन फव्वारों का संचालन किया गया। सांयकाल से जग मग डीग कार्यक्रम का आयोजन डीग महल में किया जाएगा जिसमें हजारों दीपकों से डीग महल को जगमग किया जाएगा। सांयकालिन सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रमों में विख्यात “श्री राम भारतीय कला केन्द्र, नई दिल्ली” द्वारा श्री कृष्ण पर आधारित नृत्य नाटिका का लाईव मंचन किया जाएगा.

https://x.com/aawazaapkinews/status/1711771948022120841?s=20


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!