श्रीराम की बारात धूम धाम सजी, जानकी का लिया कन्यादान

Support us By Sharing

श्रीराम की बारात धूम धाम सजी, जानकी का लिया कन्यादान

सवाई माधोपुर 13 अक्टूबर। शहर के नगर रामलीला मैदान में नगर रामलीला मंडल समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला में शुक्रवार को राम जानकी विवाह की लीला का मंचन किया गया।
समिति के उपाध्यक्ष एवम प्रवक्ता दिलीप शर्मा ने बताया कि सबसे पहले राजा जनक ने अयोध्या में राजा दशरथ के यहां ब्राह्मण और नाई भेजकर बारात लाने का नेता दिया। उसके बाद धूमधाम से राम की बारात जनकपुरी पहुंची।अयोध्या में खुशियां मनाई गई। लोगों ने बढ़-चढ़कर जानकी के कन्यादान में नकद राशि, आभूषण, कपड़े इत्यादि दान करके पुण्य लाभ कमाया। श्रीराम बारात एवं जानकी के कन्यादान को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी उमड़ी।
समिति के अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा एवं महामंत्री राजेंद्र शर्मा ने बताया के शनिवार को राम वनवास की लीला का मंचन होगा जिसमें केकई मंथरा संवाद, दशरथ कैकई संवाद, राम दशरथ संवाद, राम लक्ष्मण संवाद, इत्यादि मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। समिति के अन्य पदाधिकारियो ने सवाई माधोपुर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला का मंचन देखकर लाभ प्राप्त करने की अपील की।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!