कामा क्षेत्र की शिवानी किन्नर ने जान-माल की सुरक्षा, निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
डीग। जिले के कामा क्षेत्र में एक व्यक्ति की कथित दबंगई और धमकियों से परेशान शिवानी किन्नर ने पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपकर अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने, निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
गाड़ी हटाने के विवाद के बाद बढ़ा तनाव
शिकायत के अनुसार, कामा क्षेत्र निवासी शिवानी किन्नर का कनवाड़ा निवासी प्रधान गुर्जर से गाड़ी हटाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी घटना के बाद आरोपी उनसे रंजिश रखने लगा और लगातार उन्हें परेशान कर रहा है।
घर पहुंचकर धमकाने का आरोप
शिवानी का आरोप है कि आरोपी स्थानीय लोगों को साथ लेकर उनके घर पहुंचा और लाठी-डंडों सहित अन्य हथियारों के साथ हमला करने का प्रयास किया। इसके अलावा आरोपी द्वारा लगातार फोन पर धमकियां दिए जाने और उनका पीछा कर भय का माहौल बनाने का भी आरोप लगाया गया है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि “पुलिस थाने में भी तुम्हारी कोई कार्रवाई नहीं होगी।”
सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
शिवानी किन्नर ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस द्वारा शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:

Bharatpur, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।