प्रियंका गांधी की जनसभा में सिकराय पहुंचे करौली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता

Support us By Sharing

प्रियंका गांधी की जनसभा में सिकराय पहुंचे करौली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता

सूरौठ। सिकराय के कांदोली गांव में शुक्रवार को आयोजित हुई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा में करौली जिले के काफी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज मीणा के नेतृत्व में शिरकत की। हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि दौसा जिले के सिकराय कस्बे के पास कांदोली गांव में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ईआरसीपी जन जागरण अभियान के तहत विशाल जनसभा को संबोधित किया। करौली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवराज मीणा, हिंडौन विधायक भरोसी लाल जाटव, नगर परिषद सभापति बृजेश जाटव, कांग्रेस के सूरौठ मंडल अध्यक्ष बत्तू मेंबर, जिला कांग्रेस महासचिव विश्राम मीणा, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, विनोद मीणा, खुशवंत मीणा, राहुल मीणा सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण प्रियंका गांधी की जनसभा में पहुंचे। ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कस्बा सूरौठ से सुबह 9 बजे के करीब काफी कांग्रेस कार्यकर्ता अपने वाहनों से सिकराय के लिए रवाना हुए।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!