शाहपुरा-गरबा महोत्सव में सर्व ब्राह्मण समाज की महिलाओं व युवतियों धूम

Support us By Sharing

शाहपुरा-गरबा महोत्सव में सर्व ब्राह्मण समाज की महिलाओं व युवतियों धूम

शाहपुरा, शाहपुरा जिला मुख्यालय पर नवरात्रि महोत्सव के तहत शहर में हर ओर गरबों की धूम है। हर छोटे-बड़े आयोजनों में गरबा नृत्य का जुनून सिर चिढ़कर बोल रहा है। हर तरफ पंखिड़ा रे पंखिड़ा के बोल सुनाई दे रहे हैं। पंचरत्न परिसर में सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से 21 से 23 अक्टूबर तक चलने वाले विप्र सेना शाहपुरा के तत्वाधान में गरबा महोत्सव का विधी विधान से शुभारंभ किया गया। महोत्सव के पहले दिन उद्घाटन मोके पर भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश पारीक, पार्षद भगवती प्रसाद शर्मा, योगेश पारीक, मदनकंवर शर्मा, रचना सुनील मिश्रा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष नमन ओझा व मधु पोंडरीक ने मां की पूजा अर्चना कर महाआरती वंदना की।
त्ीन दिनी आयोजन के पहले दिन ब्राह्मण समाज की महिलाओं के तत्वावधान में विशाल गरबा महोत्सव के साथ-साथ धार्मिक आयोजन हुए। गरबा में समाज की महिलाओं व नन्हीं बेटियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र प्राताप पारीक एवं युवा अध्यक्ष शाशांक शुक्ला ने बताया की सर्व ब्राह्मण समाज के गरबा महोत्स्व का कार्यक्रम बड़े ही धूम धाम से रखा गया है। तीन दिनी इसी आयोजन में सभी ब्राह्मण बंधु हिस्सा ले रहे है। प्रत्येक दिन तीन राउंड मे खेले जाने वाला गरबा मे प्रत्येक राउंड मे घोषित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले नृतको हेतु परितोषिक दिये जायेगें।
इसके अलावा महलों का चैक में नवदुर्गा डांडिया ग्रुप के तत्वावधान में संयोजक स्वराजसिंह शेखावत की अगुवाई में गरबा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार को रात में वहां पर तहसीलदार उत्तम जांगीड़ मौजूद रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!