यमुनानगर के 1433 बूथों पर आगामी रविवार को आयोजित होगी मन की बात

Support us By Sharing

यमुनानगर के 1433 बूथों पर आगामी रविवार को आयोजित होगी मन की बात

प्रयागराज। ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महीने के अंतिम रविवार 29 अक्टूबर 2023 को मन की बात की तैयारी हेतू प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने रविवार को वर्चुअल बैठक के माध्यम से जिलाध्यक्षों व मन की बात के जिला संयोजको की बैठक ली। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को टोली बनाकर सभी बूथों पर आयोजित करनी है। सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी कार्यकर्ता बूथों पर रहकर मन की बात को सुने उसके पूर्व सभी बूथों पर 28 अक्टूबर को बोटर लिस्ट पहुंचे यह सुनिश्चित करें। साथ ही सरल एप्प पर फोटो अवश्य अपलोड हो।प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा प्रदेश में एक लाख से ज्यादा बूथों पर मन की बात को सुना जा रहा है। इस बार प्रदेश के प्रत्येक बूथों पर मन की बात बूथ संयोजक नियुक्त कर कार्यक्रम आयोजित कराने है।

मन की बात सुनने के साथ बोटर चेतना महाअभियान के तहत वोटरों को जोड़ने का अभियान शत् प्रतिशत करना है। एक ही मोबाइल नम्बर से फोटो अपलोडिंग मान्य नहीं होगी। अलग-अलग नम्बरों से ही फोटो कार्यक्रम के बाद सरल एप्प पर अपलोड हो।भाजपा यमुनानगर जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति व मन की बात के जिला संयोजक जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने भी वर्चुअल बैठक में भाग लिया और बताया कि शीर्ष नेतृत्व व ज़िलाध्यक्ष के निर्देशानुसार यमुनापार के 1433 बूथो पर मन की बात आयोजित होंगे यमुनानगर के बीसों मंडलों व जिला कार्यशाला में भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराकर तैयारियां की जा रही है।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!