शुभेश्वर मंदिर परिसर में सामूहिक सुंदरकांड, हवन यज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से देवशयनी एकादशी मनाई।
जयपुर। देवशयनी एकादशी पर शुभ आश्रय वाटिका स्थित शुभेश्वर मंदिर में धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जयपुर के वाटिका क्षेत्र में लखना रोड स्थित शुभ आश्रय कॉलोनी के शुभेश्वर मंदिर परिसर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ, हवन यज्ञ, भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
मीडिया प्रभारी रामप्रताप पाराशर ने बताया कि देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
सामूहिक सुंदरकांड पाठ और हवन का हुआ आयोजन
शुभेश्वर मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे सामूहिक सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद शाम 7 बजे विधि-विधान के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया।
हवन पूर्ण होने के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सफलता की कामना की।
भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति की ओर से भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर होकर प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के भजनों का आनंद लेते रहे। महिला भक्त मंडली की सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक श्रद्धामय बना दिया।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
इस अवसर पर शुभेश्वर मंदिर समिति के सदस्य विशाल शर्मा, सुमित अग्रवाल, कपिल शर्मा, सुनील शर्मा, भगत सिंह, संजय, वीरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, मोनू पराशर और आकाश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महिला भक्त मंडली और स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजन के दौरान सभी ने धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें:
Karauli, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।