साधु संतों की अगुवाई में वास्तविक एवं पौराणिक मार्ग में निकली राम वन पथ गमन यात्रा

Support us By Sharing

साधु संतों की अगुवाई में वास्तविक एवं पौराणिक मार्ग में निकली राम वन पथ गमन यात्रा

प्रयागराज।ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। साधु संतों के द्वारा बताए गए वास्तविक एवं पौराणिक राम वन गमन पथ यात्रा क्षेत्र के घूरपुर के सुजावन देव होते हुए लालापुर के अमिलिया गाँव स्थित मसुरिया धाम,पचवर के भैरव नाथ,लालापुर स्थित ऐतिहासिक मनकामेश्वर धाम,मदुरी राम जानकी कुटी,सीता रसोइया होते हुए प्रतापपुर गांव से मऊ चित्रकूट स्थित ऋषियन धाम के लिये राम पथ गमन यात्रा रवाना हुई। ततपश्चात मऊ, रामनगर,रैपुरा, बांधी, भँवरी, खोह होते हुए भगवान कामतानाथ स्वामी कामदगिरि पर्वत पहुँची। यात्रा की अगुवाई बीरेन्द्र पाठक व यमुनानगर प्रभारी दिनेश तिवारी ने किया।लालापुर चौराहे पर मंच बनाकर संतों का स्वागत किया गया और राम पथगमन मार्ग का बोर्ड लगाकर उसका अनावरण किया गया।यात्रा में प्रमुख रूप से स्वामी हरि चैतैन्य ब्रह्मचारी टीकरमाफी,जगत्गुरु रामानुजचार्य,श्रीधराचार्य बैकुंठ धाम,यमुनापुरी महराज महानिर्वाणी अखाड़ा,व्यास मुनि पौराणिक हर्ष तीर्थ,महराज सच्चा बाबा आश्रम,राधा मोहन दास महराज,त्यागी महराज गांगुली शिवाला,बीरेन्द्र पाठक,लालजी शुक्ल पूर्व आईजी,डाक्टर प्रमोद शुक्ल,डाक्टर विनोद त्रिपाठी,डाक्टर भगवत पांडेय,अभिषेक मिश्र, यमुनानगर यात्रा प्रभारी दिनेश तिवारी,सतीश तिवारी,बृजमोहन आर्या,सूरज प्रसाद त्रिपाठी,मनोज त्रिपाठी,मुकेश दिवेदी,लाला शुक्ल,शंकरलाल पांडेय,दीपू पाठक, विजय निषाद, सूरज शुक्ल,अजय सिंह,अमर सिंह,नंदलाल पाल,सतीश त्रिपाठी, संजय तिवारी, हरिओम दुबे, शिव नरेश द्विवेदी, आशीष मिश्रा, आशुतोष त्रिपाठी, जन्मेजय द्विवेदी, सुमेश द्विवेदी, दीपक पांडेय,नामी सुक्ला, अजय द्विवेदी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!