कैंब्रिज हाईस्कूल एंड कॉलेज में गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन समारोह, संस्कारों का दिया संदेश


विद्यार्थियों ने भाषण, नृत्य, संगीत और श्लोक प्रस्तुत कर गुरुजनों का सम्मान किया, शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर दिया गया विशेष जोर।

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर स्थित कैंब्रिज हाईस्कूल एंड कॉलेज, पंखा टोला, शंकरगढ़ में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, उत्साह और भारतीय संस्कृति के अनुरूप हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित एवं वंदन कर किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

गुरु पूर्णिमा समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने भाषण, नृत्य, संगीत, श्लोक पाठ एवं प्रेरणादायक सुविचारों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व और गुरु-शिष्य परंपरा की गौरवशाली विरासत को प्रस्तुत किया।

शिक्षा के साथ संस्कार भी आवश्यक: संतोष त्रिपाठी

विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आत्ममंथन, आत्मशुद्धि और ज्ञान प्राप्ति का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और संस्कारों से भी जोड़ना आवश्यक है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

शिक्षक-शिक्षिकाओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बालेंद्र पांडे, मनी शंकर दुबे, मनोज तिवारी, इमरान अहमद, दीपक केसरवानी, धर्मराज कुशवाहा, पंकज श्रीवास्तव, राजेश गोस्वामी, पंकज मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, अखिलेश पांडेय, नरेश श्रीवास्तव, रीना गोस्वामी, वंदना शुक्ला, रीतू सुसारी, सिम्मी गुप्ता, मधु केसरवानी, प्रीति सेन, निहारिका सेन, पूनम द्विवेदी, अंजू गुप्ता, सीमा सिंह, कोमल त्रिपाठी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन गुरुजनों के प्रति सम्मान, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा शिक्षा के साथ संस्कारों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *