बयाना पुलिस ने ज्वेलर मन्नी जैन हत्याकांड मामले में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार


बयाना पुलिस ने ज्वेलर मन्नी जैन हत्याकांड मामले में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

बयाना, 20 नवंबर। कस्बे के ज्वेलर साहिल उर्फ मन्नी जैन हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार शाम दो आरोपियों को और गिरफ्तार किया है। इनमें से महिला आरोपी संगीता उर्फ छिपकली पूर्व में गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी सुखवीर सिंह ठाकुर की पत्नी है। जबकि दूसरा आरोपी अजय उर्फ नौनिहाल निषाद आगरा के निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव पलटूआपुरा का रहने वाला है। मामले में चार आरोपियों सूबेदार का पुरा (आगरा) निवासी श्यामवीर, सिंह सुखवीर सिंह, कान्हा और आकाश को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि एएसआई जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आगरा से आरोपी सुखवीर सिंह के किराए के मकान से उसकी पत्नी संगीता उर्फ छिपकली और अजय उर्फ नौनिहाल को दस्तयाब कर थाने लाया गया। जिन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को अब मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


यह भी पढ़ें :  अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now