बाउंड्री वॉल की तत्काल मरम्मत, सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड और वर्मी कंपोस्ट व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
प्रयागराज। गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर शासन की मंशा को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) शंकरगढ़ सुनील कुमार ने बुधवार को विकासखंड के बृहद गौ संरक्षण केंद्र, सोनबरसा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बीडीओ ने केंद्र में संरक्षित गौवंश की संख्या, चारा-पानी, भूसा, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा पशुओं की देखभाल संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कर्मचारियों से गौवंश के टीकाकरण, बीमार पशुओं के उपचार और नियमित रखरखाव की जानकारी भी प्राप्त की।
टूटी बाउंड्री वॉल पर जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान गौ संरक्षण केंद्र की बाउंड्री वॉल एक स्थान पर क्षतिग्रस्त मिली। बताया गया कि जाली के नीचे एक फीट ऊंची दीवार बनाकर उसे पिलरों से जोड़ा जाना था, लेकिन निर्माण कार्य में तकनीकी खामी रहने के कारण गौवंश नीचे से निकल जाते हैं।
बीडीओ सुनील कुमार ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए केंद्र प्रभारी को तत्काल बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टूटी बाउंड्री वॉल के कारण गौवंश के बाहर निकलने तथा आवारा कुत्तों के गौशाला में प्रवेश करने का खतरा बना रहता है, जिससे उनकी सुरक्षा प्रभावित होती है।
सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
बीडीओ ने निर्देश दिए कि गौ संरक्षण केंद्र में सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित रहें तथा रात के समय सुरक्षा गार्ड की नियमित तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार कर गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार गौ संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी या अनियमितता पाई गई तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम प्रधान सहित कर्मचारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान तथा गौ संरक्षण केंद्र के कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने केंद्र की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़ें:

Prayagraj, Ouuta Pradesh
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।