कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज नदबई में

Support us By Sharing

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज नदबई में

विधानसभा चुनाव 2023 में भरतपुर संभाग में है कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहली सभा

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कृषि उपज मंडी प्रांगण में करेंगे जनसभा को संबोधित

नदबई-भरतपुर: कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज नदबई आऐगें,भरतपुर संभाग में विधानसभा 2023 के लिए पहली सभा को सम्बोधित करेंगे,
नदबई कृषि उपज मंडी प्रांगण में आज सुबह 11:00 बजे आने का है कार्यक्रम, कांग्रेस प्रत्याशी जोगिंदर सिंह अवाना के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेगें।साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,अलवर के पूर्व सांसद भंवर जितेंद्र सिंह, विश्वेंद्र सिंह,राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा,अमृता धवन व पंडित रामकिशन भी आज सभा को करेंगे संबोधित। यह जानकारी
नदबई कांग्रेस प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह ने दी है। कांग्रेस प्रत्याशी अवाना ने व राजस्थान कांग्रेस की प्रभारी अमृता धवन ने सभा स्थल का जायजा लेकर मौका मायना भी किया। नदबई कांग्रेस प्रत्याशी अवाना ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुनने की अपील भी की।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!