महिलाओं ने दिया मतदान का सन्देश, कहा राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका अहम


महिलाओं ने दिया मतदान का सन्देश, कहा राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका अहम

बांसवाड़ा, अरूण जोशी ब्यूरो चीफ: पालोदा गांव में सभी मातृशक्ति ने मिलकर राष्ट्र निर्माण व लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान किया। गढी विधानसभा में कुल 295 बूथ है जिसमे एक पालोदा गांव का बूथ जहां महिलाओं ने कहा कि आज देश की समस्त महिलाओं को अपने अधिकार व बेहतर शासन व्यवस्था हेतु आगे आने की ज़रूरत है,क्योकि परिवार के संस्कार व युवा पीढ़ी के लिए माताओँ की भूमिका अहम होती है,इसलिए अधिक से अधिक मतदान कर हमें लोकतंत्र को सफल बनाना है। यह दिन छुट्टी व चूल्हा चौका के लिए ही नही है,इस अवसर पर सभी ने बड़े उल्लास के साथ इसे पर्व की तरह मानकर मतदान किया व अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया।


यह भी पढ़ें :  आचार्य ताराचंद शास्त्री का किया सम्मान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now