भाजपा का स्टिकर और झंडा लगाकर घूमने वालों पर होगी कार्रवाई-संतोष त्रिपाठी

Support us By Sharing

भाजपा का स्टिकर और झंडा लगाकर घूमने वालों पर होगी कार्रवाई-संतोष त्रिपाठी

प्रयागराज। ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। सत्ता की धौंस जमाने के लिए कुछ लोग अपनी गाड़ियों पर पदाधिकारी का फर्जी स्टिकर और पार्टी का झंडा लगाकर इधर-उधर घूमते रहते हैं। गलत काम करके बचने की कोशिश करते हैं भाजपा जिला कमेटी को इस तरह की शिकायतें मिल रही है। इस पर संज्ञान लेते हुए फर्जी कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही की तैयारी चल रही है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद केंद्र व प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने पर अक्सर देखा जाता है कि जिस पार्टी की सरकार होती है उसके झंडे व पदाधिकारी के स्टीकर सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं। रातों-रात गाड़ियों का झंडा बदल जाता है ज्यादातर गाड़ियों पर सत्ताधारी पार्टी का ही झंडा लहराता है। वर्तमान समय में ज्यादातर गाड़ियों पर भाजपा का झंडा दिखाई दे रहा है सत्ता का लाभ उठाने के लिए कुछ लोग पदाधिकारी का फर्जी स्टिकर और झंडा लगा लेते हैं ऐसे लोगों का किसी पार्टी से मतलब नहीं होता है। सिर्फ सत्ता का लाभ उठाने के लिए झंडा उठा लेते हैं अधिकारियों व आम लोगों को भ्रमित करने के लिए ऐसा कार्य करते हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष यमुनानगर संतोष त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जानकारी मिल रही है कि जो लोग भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी नहीं हैं, वह भी अपनी गाड़ियों पर पार्टी का झंडा लगाकर घूम रहे हैं। ऐसे लोग पार्टी की छवि को खराब करने का काम कर रहे हैं। फर्जी स्टिकर लगाकर घूमने वाले लोगों को चिन्हित कर शीघ्र ही स्थानीय थाने पर एफआईआर दर्ज करवा कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगे उन्होंने बताया कि ऐसा ही एक मामला जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में अनुज मिश्रा व उनके भाई अंकुश मिश्रा और उनके पिता प्रकाश चंद्र मिश्रा अन्य दलों के कार्यकर्ता हैं जो अन्य दलों के पदाधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया में वायरल करते हैं। लेकिन मजे की बात यह है कि भाजपा के पदाधिकारियों को गुमराह करके उनके साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया में आए दिन फोटो वायरल करते रहते हैं और अपनी गाड़ी में भाजपा का स्टीकर व झंडा लगाकर चलते हैं।यह कार्य सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है।ऐसी प्रवृत्ति में रोक लगाया जाना जरूरी है अन्यथा पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है ऐसे लोगों के खिलाफ भाजपा को गुमराह करने वाले लोगों से बचाया जा सकता है और उनके विरुद्ध जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!