राजीव शुक्ला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोनीत

Support us By Sharing

राजीव शुक्ला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोनीत

सूरौठ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की सहमति से सूरौठ निवासी कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव मनोनीत किया है। हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि राजीव शुक्ला वर्तमान में राजस्थान सरकार के देवस्थान बोर्ड में सदस्य एवं करौली जिला कांग्रेस में महासचिव के पद पर भी कार्यरत हैं। शुक्ला पूर्व में जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस, सचिव प्रदेश युवक कांग्रेस, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सेवादल, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के पद पर कार्य कर चुके है। राजीव शुक्ला को प्रदेश कांग्रेस सचिव बनाए जाने पर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि शुक्ला के प्रदेश सचिव बनने से राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!