बिना मान्यता चल रही शिक्षा की दुकान, जिला विद्यालय निरीक्षक का आदेश ठंडे बस्ते मे अब तक नहीं हुआ अमल-संतोष त्रिपाठी

Support us By Sharing

बिना मान्यता चल रही शिक्षा की दुकान, जिला विद्यालय निरीक्षक का आदेश ठंडे बस्ते मे अब तक नहीं हुआ अमल-संतोष त्रिपाठी

प्रयागराज। ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। भले ही नीति आयोग जिले की बुनियादी शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए गंभीर हो लेकिन शिक्षा विभाग के अफसर जिम्मेदारियों से किनारा करते नजर आ रहे हैं। बिना मान्यता वाली शिक्षा की दुकानें अफसरों की मेहरबानी से फल फूल रहे हैं। खास बात यह है कि क्षेत्र में अधिकांश निजी स्कूल आठवीं की मान्यता पर हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की कक्षाएं चला रहे हैं। जबकि अफसरों की दरिया दिली से यहां मनमाने ढंग से कक्षाएं चलाई जा रही हैं। जांच के आदेशों को कोई भी गंभीरता से लेना नहीं चाहता आदेश दिए जाते रहते हैं और उन पर अमल नहीं किया जाता है। कोई भी आदेश जारी होता है तो चर्चा तो चलती है लेकिन आदेश नहीं चल पाते। ऐसे ही एक मामले का भाजपा जिला उपाध्यक्ष यमुनानगर संतोष त्रिपाठी ने मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के यमुनानगर न्यू चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल सिंधी टोला शंकरगढ़ में 11व 12 की कक्षाएं बगैर मान्यता के संचालित हो रही है। इन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, कक्षा 11 व 12 में कोड संख्या 1805 राम सिंह इंटर कॉलेज गोल्हैया में रजिस्ट्रेशन करवा कर बोर्ड फॉर्म भरवारा गया है। इसके संबंध में लिखित शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह से की गई थी, मामले को संज्ञान में लेकर उन्होंने सहायक विद्यालय निरीक्षक एलबी मौर्या को बीते 20 अक्टूबर 2023 को जांच करने के लिए आदेश पारित किया था मगर महीनों बीत जाने के बाद भी आदेश पर अब तक अमल नहीं हो सका है। ऐसा प्रतीत होता है कि शायद सहायक विद्यालय निरीक्षक यह भूल गए हैं कि उन्हें विद्यालय की जांच भी करना है जिसे उन्होंने ठंडे बस्ते में डाल दिया है।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!