नवनियुक्त प्रदेश सचिव राजीव शुक्ला ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, बैंड बाजे के साथ निकाला जुलूस

Support us By Sharing

लोकतंत्र को मजबूत करना ही कांग्रेस पार्टी का प्रमुख लक्ष्य
सूरौठ में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव राजीव शुक्ला ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
बैंड बाजे के साथ निकाला जुलूस

सूरौठ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त सचिव राजीव शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करना ही कांग्रेस पार्टी का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ की हड्डी होता है। प्रदेश कांग्रेस सचिव शुक्ला ने यह बात बुधवार को कस्बा सूरौठ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं सर्व समाज के लोगों ने प्रदेश कांग्रेस सचिव राजीव शुक्ला एवं उनके साथ आई हिंडौन विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी अनीता जाटव का भव्य सम्मान किया। हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस सचिव बनने के बाद अपने पैतृक कस्बा सूरौठ आए शुक्ला का यहां बैंड बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सर्व समाज के लोगों ने हिंडौन बयाना मार्ग पर शिव कॉलोनी मोड़ के पास प्रदेश कांग्रेस सचिव शुक्ला एवं कांग्रेस प्रत्याशी अनीता जाटव की अगुवानी की। कांग्रेस प्रत्याशी अनीता जाटव ने कहा कि सूरौठ कांग्रेस पार्टी का गढ़ है। इस मौके पर उनके साथ आए कांग्रेस नेता सूरजभान मीणा, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शरदो गुर्जर, पार्षद पिंकी जाटव, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव गीता रानी शर्मा, ब्लाक महासचिव सविता शर्मा आदि का भी कस्बे के लोगों ने भव्य अभिनंदन किया। इसके पश्चात कस्बे में बैंड बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। इस दौरान फिजिकल कॉलेज, बस स्टैंड, जटवाड़ा मोड, अंबेडकर आश्रम, जाटव बस्ती, एसबीआई बैंक तिराहा, बाजार, मुख्य चौराहा, पुलिस चौकी सर्किल, मस्जिद तिराहा, मरघट चौराहा एवं गौड मैरिज होम में सर्व समाज के लोगों ने प्रदेश कांग्रेस सचिव शुक्ला एवं उनके साथ आए कांग्रेस नेताओं का भव्य सम्मान किया। गौड मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सचिव शुक्ला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अब लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाए।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!