नोइंग सिटीजंस नीड क्लब के राष्ट्रीय अधिवेशन में मूंछ नर्तक दुकान जी को विशिष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया

Support us By Sharing

नोइंग सिटीजंस नीड क्लब के राष्ट्रीय अधिवेशन में मूंछ नर्तक दुकान जी को विशिष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया

प्रयागराज। ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। जनपद के गंगानगर झूंसी के सी एन क्लब का 11 वां राष्ट्रीय अधिवेशन 2023 के चिन्तन शिविर के आयोजन के समारोह मे रिटायर्ड आर्मी एवं विभिन्न क्षेत्रों के विद्वान मर्मज्ञ एवं प्रयागराज सेवा फाउन्डेशन टीम आम जनमानस तक पहुंच कर लोगो का आदर सम्मान करे यह सन्देश पहुंचाने मे लगी है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों मे कार्य कर रहे लोगो का अभिनन्दन समारोह करना है। बुधवार को सम्मान समारोह मे प्रयागराज के अन्तर्राष्ट्रीय मूछ नृत्य कलाकार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड धारी के अलावा समाजसेवा मे सराहनीय कार्य सिविल डिफेंस प्रयागराज के डिप्टी डिवीजनल वार्डेन 2024 के लिए जिलाधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए प्रयागराज के स्वीप आइ कान बनाए जाने और गंगा को प्रदूषण से मुक्त शहर को साफ स्वच्छ बनाए रखने जैसे अपने सन्देश के माध्यम से जागरूक करते रहना और समाज सेवा के प्रती समर्पित राष्ट्रीय सेवा भावी संगठन नोइग सिटीजन्स नीड़ क्लब के उत्कृष्ट सम्मान समारोह 2023 का विशिष्ट सेवा सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक नन्दन मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीड क्लब एव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृपा शंकर मिश्रा केशवानन्द प्रयागराज शिव फाउन्डेशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद तिवारी, सन्तोष कुमार शुक्ला उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न शुक्ला, शुभम शुक्ला ,गौ सेवा प्रमुख रूप नाथ गोस्वामी, सुमन गिरी ,सत्यभामा मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!