विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर निगम द्वारा किया गया आयोजन
प्रयागराज। केन्द्र सरकार द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में 15 नवम्बर, 2023 से 26 जनवरी, 2024 तक ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के अन्तर्गत योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरिच गतिविधियों का आयोजन नगर निगम, प्रयागराज द्वारा कराया जा रहा है। 30 नवंबर 2023 को प्रातः 11 बजे योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़़ाये जाने हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं के सम्बन्ध में देशभर के लाभार्थियों से वार्ता की गयी। उक्त कार्यक्रम में कैम्प आयोजित करते हुए केन्द्र सरकार की प्रमुख योजनाओं यथा-वित्त पोषण सेवाएं, पी0एम0 उज्जवला योजना, पी0एम0 आवास योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत योजना, पी0एम0 सौभाग्य योजना, पी0एम0भारतीय जन औषधीय परियोजना, अटल पेन्शन योजना एवं आधार कार्ड के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए रजिस्ट्रेशन कराया गया एवं पात्र लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ प्राप्त होने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महापौर द्वारा केन्द्र सरकार/राज्य सरकार की योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी एवं मौके पर उपस्थित लाभार्थियों से वार्ताकर उनका अनुभव प्राप्त किया गया साथ ही लाभार्थियों द्वारा योजनाओं से हुए लाभ पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। सांसद द्वारा जनपद में पी0एम0 आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत व्यक्तिगत शौंचालय, आयुष्मान भारत योजना एवं पी0एम0 स्वनिधि योजना के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी एवं उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजनाओं के संतृप्तीकरण में किये गये सहयोग पर धन्यवाद व्यक्त किया गया।
‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के अन्तर्गत योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरिच गतिविधियों के सम्बन्ध में पत्थर गिरिजा चौराहे पर आई0ई0सी0 वैन, आडियो विजुअल ऐड, ब्रोशर, पैम्फलेट, बुकलेट आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार का कार्य कराया गया। उक्त कार्यक्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग भारत सरकार द्वारा जागरूकता हेतु कैलेण्डर एवं पम्पलेट वितरित कराया गया।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।