डीग में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुलाई में 7519 चालान काटे


यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष अभियान, हेलमेट, सीट बेल्ट और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई।

डीग। डीग जिला पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जुलाई माह में विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए 7519 चालान काटे और नियमानुसार जुर्माना वसूला।

जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, तेज रफ्तार से वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

यातायात नियमों की पालना करने की अपील

एसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाएं और निर्धारित गति सीमा का पालन करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी न केवल कानूनी कार्रवाई का कारण बनती है, बल्कि स्वयं और अन्य लोगों के जीवन को भी खतरे में डालती है।

सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस प्रतिबद्ध

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यातायात नियमों का पालन कर नागरिक सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित कर सकते हैं। पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित करना भी है।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *