गिरदावरी एप में सुधार और सात सूत्रीय मांगों को लेकर पटवार संघ ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, समाधान तक डीसीएस गिरदावरी कार्य के बहिष्कार की चेतावनी।
नदबई। नदबई में गिरदावरी एप की तकनीकी खामियों को लेकर राजस्थान पटवार संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए डीसीएस गिरदावरी कार्य के बहिष्कार का ऐलान किया। राजस्थान पटवार संघ के जिला अध्यक्ष विष्णु भातरा के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों और पटवारियों ने तहसीलदार को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए गिरदावरी एप की तकनीकी समस्याओं को शीघ्र दूर करने की मांग की।
पटवारियों का आरोप है कि गिरदावरी एप में लगातार तकनीकी खामियां आने से कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा खरीफ एवं रबी फसल सर्वे का लंबित भुगतान सहित अन्य लंबित मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक डीसीएस गिरदावरी कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा।
बैठक में जताई नाराजगी
तहसील परिसर स्थित सभागार में आयोजित बैठक में पटवार संघ के सदस्यों ने प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से विभिन्न मांगें लंबित हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
बैठक में पटवारी पद का ग्रेड पे बढ़ाने, कैडर पुनर्गठन, पदोन्नति के अवसर बढ़ाने, गिरदावरी एप की तकनीकी खामियां दूर करने सहित सात सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई।
तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
बैठक के बाद पटवार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार मदन सिंह को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र समाधान की मांग की। प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी नहीं होने तक डीसीएस गिरदावरी कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा।
समाधान का मिला आश्वासन
तहसीलदार मदन सिंह ने पटवारियों की समस्याओं को विभागीय उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष गजब सिंह, करन सिंह, प्रशांत भदीरा, मंजू अग्रवाल, सोनू प्रजापत सहित बड़ी संख्या में पटवार संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:

Bharatpur, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।