नदबई में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक, हाई रिस्क प्रेगनेंसी पर विशेष फोकस


मौसमी बीमारियों की रोकथाम, लाडो योजना के लंबित भुगतान और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश।

नदबई। नदबई में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक सोमवार को बीसीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीसीएमओ डॉ. राहुल कौशिक ने की। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, हाई रिस्क प्रेगनेंसी की निगरानी तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बीसीएमओ डॉ. राहुल कौशिक ने चिकित्साकर्मियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान कर उनका पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

लाडो योजना के लंबित भुगतान जल्द करने के निर्देश

बीसीएमओ ने लाडो योजना के लंबित भुगतान प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र प्रसूताओं को समय पर योजना का लाभ मिलना चाहिए और किसी भी स्तर पर लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।

मौसमी बीमारियों पर सतर्क रहने के निर्देश

बैठक में मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर विशेष चर्चा की गई। डॉ. राहुल कौशिक ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि वे घर-घर सर्वे कर संभावित मरीजों की पहचान करें तथा आवश्यकता अनुसार तत्काल उपचार उपलब्ध कराएं। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

जनकल्याणकारी योजनाओं का करें व्यापक प्रचार-प्रसार

बीसीएमओ ने कहा कि सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

बैठक में बीपीओ प्रमोद मुद्गल, बीएनओ अनिल मुद्गल तथा बीएचएस नीलम कुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं चिकित्साकर्मी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *