नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा, अशोक परनामी और बिहारी लाल बिश्नोई करेंगे मार्गदर्शन।


नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा, अशोक परनामी और बिहारी लाल बिश्नोई करेंगे मार्गदर्शन।

भरतपुर। आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक मंगलवार को प्रातः 11 बजे भरतपुर संभाग कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

भाजपा के जिला महामंत्री विनोद अटल एवं जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार राजस्थान भर में संगठनात्मक तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।

अशोक परनामी और बिहारी लाल बिश्नोई रहेंगे मौजूद

बैठक में नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनाव प्रभारी अशोक परनामी तथा संगठन संभाग प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। दोनों वरिष्ठ नेता आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक दिशा-निर्देश देंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

संभाग के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी होंगे शामिल

बैठक में भरतपुर संभाग के सभी सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, विधायक प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, निवर्तमान सभापति तथा प्रधान सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

चुनावी तैयारियों पर होगा मंथन

बैठक में आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनावों के मद्देनज़र संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने तथा चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श होगा।

भाजपा नेताओं ने संभाग के सभी आमंत्रित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर चुनावी तैयारियों को सफल बनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *