उत्तराखंड में SIR नोटिस पर भ्रम दूर, विधायक सरिता आर्या ने की अपील


मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान भेजे जा रहे नोटिस पर घबराने की जरूरत नहीं, आवश्यक दस्तावेज जमा कराने की अपील।

नैनीताल। उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत भेजे जा रहे एसआईआर (SIR) नोटिस को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच नैनीताल विधायक सरिता आर्या तथा कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत सहित कई प्रमुख लोगों के नाम भी एसआईआर नोटिस जारी होने की चर्चा सामने आई है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि ऐसे नोटिस मिलने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है।

जानकारी के अनुसार, नैनीताल सहित पूरे उत्तराखंड में निर्वाचन से संबंधित विशेष पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। इस दौरान जिन मतदाताओं का विवरण अधूरा है या किसी प्रकार की त्रुटि पाई गई है, उन्हें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं।

दस्तावेज जमा कराएं, नाम सूची में बना रहेगा

विधायक सरिता आर्या और कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि यदि किसी मतदाता को एसआईआर नोटिस प्राप्त होता है तो वह निर्धारित दस्तावेज अपने निकटतम मतदान केंद्र या संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के माध्यम से जमा करा दें। इससे उनका विवरण अद्यतन हो जाएगा और मतदाता सूची में उनका नाम नियमानुसार शामिल रहेगा।

उन्होंने कहा कि यह नियमित निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा है और इससे घबराने या भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है।

मतदाता सूची का किया जा रहा सत्यापन

इन दिनों विभिन्न मतदान केंद्रों पर निर्वाचन विभाग के कर्मचारी मतदाता सूची के सत्यापन और अद्यतन का कार्य कर रहे हैं। बड़ी संख्या में मतदाता अपने नाम और विवरण की पुष्टि कराने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

दो लाख से अधिक नोटिस जारी होने की चर्चा

सूत्रों के अनुसार, अब तक प्रदेशभर में दो लाख से अधिक मतदाताओं को एसआईआर नोटिस जारी किए जा चुके हैं। हालांकि इस संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

प्रशासन का कहना है कि जिन मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं, वे समय पर उन्हें उपलब्ध करा दें। दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल या यथावत रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *