जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक में मोटर यान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और लंबित मामलों पर हुई समीक्षा।
सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार बुधवार को एडीआर सेंटर में मोटर यान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समीक्षा गौतम ने की।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह तथा यातायात प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान जिले में गत वर्ष दर्ज हिट एंड रन मामलों तथा पुलिस थानों से दावा जांच अधिकारी को भेजे गए प्रार्थना पत्रों पर मुआवजा प्रदान करने संबंधी कार्रवाई की समीक्षा की गई।
लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
सचिव समीक्षा गौतम ने यातायात प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता को निर्देश दिए कि जिले के सभी पुलिस थानों में वर्ष 2023 से 2025 तक के लंबित हिट एंड रन प्रकरणों में पात्र आवेदकों के आवेदन भरवाकर उन्हें शीघ्र दावा जांच अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलेक्टर) को भेजा जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर प्रतिकर मिल सके।
योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर
बैठक में दावा जांच अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा को भी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
थानाधिकारियों की कार्रवाई की सराहना
बैठक में बताया गया कि पिछली समीक्षा बैठक में सभी थानाधिकारियों को हिट एंड रन से जुड़े अधिकाधिक प्रकरण अतिरिक्त जिला कलेक्टर (दावा जांच अधिकारी) को भेजने के निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि इन निर्देशों की प्रभावी पालना की गई है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।