अतिरिक्त जिला कलक्टर की अध्यक्षता में चातुर्मास, विहार मार्ग, सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं पर होगी विस्तृत चर्चा।
सवाई माधोपुर। जैन श्रमणों के पैदल विहार, चातुर्मास एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार, 6 अगस्त को जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक अपराह्न 3:30 बजे कलक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर की अध्यक्षता में होगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज कुमार मीना ने बताया कि बैठक में जैन श्रमणों के विहार के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
चातुर्मास और विहार मार्ग पर होगी चर्चा
बैठक में जैन श्रमणों के विहार रूट, चातुर्मास के दौरान ठहरने की व्यवस्था, प्रवचनों के लिए विभिन्न स्थानों पर भूमि आवंटन अथवा भवन उपलब्ध कराने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
इसके साथ ही जैन समुदाय के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं और सुझावों पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
अधिकारियों और प्रतिनिधियों से उपस्थिति की अपील
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा जैन समुदाय के प्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर आवश्यक सुझाव देने का आग्रह किया है, ताकि जैन श्रमणों के विहार एवं चातुर्मास के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जा सकें।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।