जवाहर सिंह बेढ़म को राज्यमंत्री बनने पर लोगों ने बांटी मिठाई


जवाहर सिंह बेढ़म को राज्यमंत्री बनने पर लोगों ने बांटी मिठाई

डीग 30 दिसंबर – राजस्थान में भजनलाल सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है।राज्यपाल कल्याण मिश्र ने शनिवार को 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई है।इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा 5 राज्य मंत्री हैं।
इस दौरान नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक जवाहर सिंह बेढ़म को राज्य बनी बनाने पर जवाहर सिंह बेढ़म के गांव बेढ़म निवास तथा नगर रोड़ स्थित डीग निवास पर लोगों ने आतिशबाजी चलाते हुए मिठाई बांटी और खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा,जवाहर सिंह बेढ़म जिन्दाबाद के नारे लगाए गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जवाहर सिंह बेढ़म पिछले 25 सालों से राजनिति में सक्रिय हैं।2013 में डांग विकास बोर्ड के अध्यक्ष बने।और 2018 में पार्टी ने कामां विधानसभा सीट से टिकिट दिया था।लेकिन चुनाव हार गये।तथा 2023 में पार्टी ने नगर विधानसभा से टिकट दिया।और कांग्रेस के वाजिव अली को 1 हजार 531 वोट से हराया है।इस मौके पर चन्दन प्रधान, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा,बाबूलाल अध्यापक,बुगल सिंह,शिवराम,लोकेश,देवेश जांगिड़,नटवर जनूथर,राजेश पान्होरी,नेतराम,जगदीश सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


यह भी पढ़ें :  करणी सेना ने किया गांवो में जनसम्पर्क
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now