Sawai Madhopur : टैक्सी ड्राईवर पृथ्वीराज को मिली 7 योजनाओं की गारंटीे


टैक्सी ड्राईवर पृथ्वीराज को मिली 7 योजनाओं की गारंटीे

सवाई माधोपुर, 27 मई। ग्राम पंचायत नौ गांव निवासी पृथ्वीराज माली ट्रैक्सी चलाकर अपने परिवार का गुजारा चलाता है।
उसे जब राज्य सरकार द्वारा लगाए जा रहे महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर की जानकारी मिली तो वह अपना जनाधार कार्ड, गैस की डायरी, बिजली का बिल लेकर गंगापुर सिटी तहसील पर लगाए गए महंगाई राहत कैंप में पहुंचा। कैंप में हैल्पडेस्क पर जानकारी लेने के बाद उसने टोकन लिया और लाईन में लग गया।
पृथ्वीराज माली का नम्बर आने पर जैसे ही कम्प्यूटर ऑपरेटर ने उसका जनाधार कार्ड नम्बर कम्प्यूटर में फीड तो वैसे ही वह राज्य सरकार की प्रमुख 7 योजनाओं इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री निःशुल्क 100 यूनिट बिजली घरेलू एवं मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना का पात्र निकला।
इस पर शिविर प्रभारी ने मौके पर ही उसे उक्त योजनाओं के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के हस्ताक्षरसुदा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए। लाभार्थी मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड पाकर फूला न समाया और उसका चेहरा-खिला-खिला नजर आने लगा। लाभार्थी ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का धन्यवाद दिया और महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर को लाभकारी बताया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now