प्रयागराज लोकसभा के क्लस्टर इंचार्ज, प्रभारी व संयोजक बनाए जाने पर भाजपाइयों ने दी शुभकामनाएं

Support us By Sharing

प्रयागराज लोकसभा के क्लस्टर इंचार्ज, प्रभारी व संयोजक बनाए जाने पर भाजपाइयों ने दी शुभकामनाएं

प्रयागराज।ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र ने प्रदेश संगठन के निर्देशन पर शनिवार को काशी क्षेत्र के लोकसभा क्लस्टर इंचार्ज, लोकसभा प्रभारी तथा लोकसभा संयोजकों की सूची जारी होने पर प्रयागराज लोकसभा क्लस्टर इंचार्ज प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व प्रयागराज लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल व प्रयागराज लोकसभा संयोजक शिवदत्त सिंह पटेल को बनाएं जानें पर यमुनानगर जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए लोकसभा के साथ सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को 2024 लोकसभा के एतिहासिक विजय की शुभकामनाएं दी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने भी शुभकामनाएं देते हुए बताया कि यमुनानगर जिला के सभी जिला पदाधिकारियों,मडल अध्यक्षों एवं मोर्चा,विभाग, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!