मतदान केंद्रों के बाहर जमा रहा भाजपाइयों का हुजूम जीत के प्रति दिखे आश्वस्त

Support us By Sharing

मतदान केंद्रों के बाहर जमा रहा भाजपाइयों का हुजूम जीत के प्रति दिखे आश्वस्त

शंकरगढ़ में भाजपा प्रत्याशी अंजू देवी व सभासदों की होगी ऐतिहासिक जीत-दिलीप चतुर्वेदी

देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता व नगर के जनता जनार्दन का हृदय से आभार-रोहित केसरवानी

यमुनानगर /प्रयागराज। नगर पंचायत शंकरगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाने वाली है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अंजू देवी व समर्थकों कार्यकर्ताओं का हूजूम गुरूवार भोर से लेकर सायं मतदान सम्पन्न होने तक लगा रहा। जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती सहित वरिष्ठ भाजपाइयों ने पल-पल की खबर लेते मतदान के लिए प्रेरित करते रहे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की शंकरगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अंजू देवी व सभी सभासद भी जीत का परचम लहराएंगे। अध्यक्ष प्रत्याशी अंजू देवी ने मतदान के दौरान जीत का विक्ट्री व अंगूठे की स्याही दिखाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।भाजपा नेता रोहित केसरवानी व अजय केसरवानी ने सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों, समर्थकों व नगर के जनता जनार्दन का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नगर संयोजक राजेश्वरी तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, जिला मंत्री शिवराम सिंह परिहार,मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह पटेल, जसरा मंडल अध्यक्ष जगत शुक्ला,आईटी संयोजक सतीश विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सुभाष सिंह पटेल कुशल जैन ,करूणापति त्रिपाठी,सुजीत केसरवानी, सोमनाथ वर्मा,उमा बारी, संदीप सिंह,गोपाल दास गुप्ता, टमाटर गुरू, अखिलेश सिंह पटेल, रतन केसरवानी, कृष्ण कुमार, जय केसरवानी, शालिनी श्रीवास्तव आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!