भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने मनाई उपाध्याय की पुण्यतिथि


भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने मनाई उपाध्याय की पुण्यतिथि

कामां। गांव सतवास में सत्यभामा मंदिर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। जहां उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष याकूव खान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे स्वयं सेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे वह भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे वे जनसंघ के सह संस्थापक भी थे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकुल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी वे प्रखर राष्ट्रवादी थे। उन्होंने सशक्त भारत का सपना देखा था 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में भी मनाया जाता है इस मौके पर हुकम सिंह, प्रेम सिंह राजपूत, पुरुषोत्तम शर्मा,नारायण सिंह छोकर मुरारी राजपूत,सुभाष चंद्र राजपूत, रोहतास राजपूत आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।


यह भी पढ़ें :  वनखंडी बालाजी पर 51सो पौधे लगाए जाएंगे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now