18 वर्षों से रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क जल सेवा के लिए जिला स्तरीय समारोह में प्रशासन ने स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित।
गंगापुर सिटी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शेर की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी को जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने ग्रुप द्वारा पिछले 18 वर्षों से गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी के दौरान रेल यात्रियों के लिए संचालित निःशुल्क जल सेवा के लिए स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान किया। यह सम्मान ग्रुप के अध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या ने ग्रहण किया।
18 वर्षों से लगातार जारी है निःशुल्क जल सेवा
ग्रुप के सचिव महेश जैन एवं कोषाध्यक्ष सुभाष सोगानी ने बताया कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पिछले 18 वर्षों से लगातार तीन माह तक रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क जल सेवा संचालित करता आ रहा है।
दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर स्थित गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाले यात्रियों के लिए गर्मी के मौसम में यह सेवा राहत का माध्यम बनती है। ग्रुप के सदस्य नियमित रूप से यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराने में जुटे रहते हैं।
समाजसेवियों का भी मिलता है सहयोग
पदाधिकारियों ने बताया कि इस सेवा कार्य में ग्रुप के सदस्यों के साथ शहर के दर्जनों समाजसेवी भी सक्रिय रूप से सहयोग करते हैं। सामूहिक प्रयासों से यह जनसेवा अभियान पिछले 18 वर्षों से निरंतर संचालित किया जा रहा है।
निःशुल्क जल सेवा के इस अनुकरणीय कार्य के लिए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप को जैन समाज में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है।
जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे मौजूद
जिला स्तरीय समारोह में विधायक रामकेश मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, प्रधान मंजू गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल शर्मा, एसडीएम बृजेंद्र मीणा, तहसीलदार सुरेश बिश्नोई, विकास अधिकारी जगदीश गुर्जर तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की संस्था प्रधान राजेन्द्री मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं शहर के प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे।
ग्रुप पदाधिकारियों ने सम्मान के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान सेवा कार्य से जुड़े सभी सदस्यों एवं सहयोगी समाजसेवियों के लिए प्रेरणा का विषय है।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।