चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन आगामी 17 मार्च को

Support us By Sharing

बैठक में ब्रह्मजनों द्वारा लिया गया निर्णय

गंगापुर सिटी। जिला मुख्यालय गंगापुर सिटी चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज के सदस्य ब्रह्मजनो की आवश्यक बैठक का आयोजन फाल्गुन मास के होली मिलन समारोह के आयोजन को लेकर किया गया। जिसमें समस्त ब्रह्मजनो द्वारा प्रति वर्ष की भांति कार्यक्रम का भव्य आयोजन मार्च माह में आगामी 17 मार्च 2024 को करने का निर्णय लिया गया संगठन से जुड़े चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज समन्वयक डॉ हेमंत शर्मा ने बताया कि आयोजन में समाज के अनेक गणमान्य ब्रह्मजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने इस आयोजन में समाज के ब्रह्मजन पुरुषों,माता बहनों, बाल-गोपालों ,युवाओं से कार्यक्रम स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है। उक्त आवश्यक बैठक में सुरेश चन्द शर्मा,शैलेंद्र शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण समाज महुकला,श्याम सेवा, देवेन्द्र पाठक, दिलीप तिवाड़ी, जितेन्द्र शर्मा, मोहन शर्मा, राजेन्द्र सहारिया, धनेश शर्मा, शिवचरण शर्मा,कृष्णानंद दीक्षित,दुर्गेश शर्मा सहित अनेक ब्रह्मजन उपस्थित रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!