प्रजापति महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव


भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) प्रजापति नवयुवक संस्थान के तत्वाधान में आज प्रजापति महिला मंडल ने पटेलनगर स्थित छात्रावास में धूमधाम के साथ फागोत्सव मनाया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महिला मंडल की अध्यक्ष डॉ रानू प्रजापति एवं समस्त सदस्य, नवयुवक संस्थान के पदाधिकारी कन्हैया लाल प्रजापति, सुखदेव प्रजापति, तेजूराम प्रजापति ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में श्री कृष्ण व राधा के साथ सभी महिलाओं ने गोपियाँ बनकर नृत्य प्रस्तुतियों के साथ फूलों की होली का भरपूर आनन्द लिया। महिलाओं ने विभिन्न रोचक खेल में भाग लेकर कर्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सभी महिलाओं ने रेम्प वॉक कर अपने वर्चस्व को प्रदर्शित किया। अंत में भोजन प्रसाद आयोजन के साथ कर्यक्रम सम्पन्न हुआ।


यह भी पढ़ें :  जैन समुदाय ने जताया केन्द्र सरकार का आभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now