सैनी समाज का होली मिलन समारोह संपन्न


कामां। पहाडी रोड स्थित सैनी समाज छात्रावास पर सैनी समाज द्वारा होली स्नेह मिलन कार्यक्रम छिछरबाडी के सरपंच अशोक सैनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के चरणों में पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण कर गुलाल से तिलक लगाकर होली स्नेह मिलन समारोह का शुभारंभ किया गया ।
सैनी समाज कल्याण परिषद के जिला महामंत्री दौलत राम सैनी ने बताया कि होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में सैनी समाज की विभिन्न महिला मंडलियों एवं गायकों द्वारा होली के रसिया एवं भजन प्रस्तुत कर समां बांधा गया। कार्यक्रम में नगर पालिका पार्षद दिनेश सैनी,लक्ष्मण सैनी,गेंदीलाल सैनी,बच्चू सिंह बरौलिया, पप्पू सैनी,पूर्व पार्षद शिवराम सैनी,हेमंत सैनी,अशोक सैनी,थान सिंह सैनी,कन्हैया सैनी,हेमेंद्र सैनी,राजू सैनी,खुशीराम सैनी फूले ब्रिगेड,राजू सैनी कण्ठीवाले, कमलेश सैनी एएनएम,पूजा सैनी,देवों सैनी,बुगली सैनी सहित सैकड़ो महिला एवं पुरुष मौजूद थे।


यह भी पढ़ें :  जन स्वाथ्य अभियान्त्रिक विभाग के कर्मचारियो ने सौपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now