अग्रवाल महिला संगठन ने मनाया फागोत्सव

Support us By Sharing

सवाई माधोपुर 23 मार्च। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन महिला इकाई सवाई माधोपुर की ओर से आलनपुर के पास स्थित मैरिज गार्डन में भव्य फागोत्सव एवं राधा कृष्ण की झांकी के साथ जम कर फूलों की होली खेली।
अग्रवाल समाज महिला जिला अध्यक्ष खुशबु गर्ग एवं महामंत्री वर्षा सिंहल ने बताया कि जिला अग्रवाल महिला मंडल द्वारा फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की विभिन्न इकाइयों के महिला मंडलों की पदाधिकारीयो एवं जिले की सैकड़ो अग्रवाल महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा जमकर फाग गीतों पर धमाल मचाते हुए नृत्य किया गया एवं फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा आकर्षक एवं रचनात्मक प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गई। कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी महिला मंडलों की पदाधिकारी महिलाओं एवं जिले से उपस्थित सभी अग्रवाल महिलाओं को जिला अग्रवाल महिला मंडल की ओर से फागोत्सव उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्वेता गर्ग, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य सीमा बंसल, मानटाउन महिला मंडल अध्यक्ष रानी गर्ग, समाजसेवी माया गोयल, शहर मंडल अध्यक्ष कविता गर्ग, वैश्य समाज महिला अध्यक्ष सुमन गोयल, दीप्ति मित्तल, सुमन जैन, सीमा सिंहल, कल्पना अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष नीतू सिंहल, माया गुप्ता, मनोरम गर्ग, नीतू गर्ग, हॉउसिंग बोर्ड उपाध्यक्ष गिरिराज गर्ग, अग्रवाल समाज युवा जिला अध्यक्ष टीकम गर्ग, योगेश गर्ग सहित जिले से सेकड़ो अग्रवाल महिलाए कार्यक्रम में उपस्थित रही।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!