नदबई में भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय का शुभारम्भ


नदबई में भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय का शुभारम्भ

 

नदबई, 31 मार्च। कस्बे में डहरा रोड़ स्थित कृषि मंडी कार्यालय के समीप निजी मैरिज होम में भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय का शुभारम्भ किया गया। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने संगठित कार्यकर्ताओं से पार्टी की नींव मजबूत होने का आहृवान करते हुए एकजुटता का मंत्र दिया। बाद में जिलाध्यक्ष सहित विस्तारक दिनेश जोशी, उपप्रधान भूपेन्द्र सिंह फौजदार, नगर पालिकाध्यक्ष हरवती सिनसिनवार, डॉं हिमांशु कटारा, सत्येन्द्र गुड्डू, अशोक उपाध्याय, रज्जन सिंह महुआ व गौरव लुधावई ने कार्यालय का शुभारम्भ किया।
इस दौरान अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को आपसी गुटबाजी नजर अंदाज कर एकजुट होने व मतदाताओं को जागरुक कर अधिक से अधिक मतदान कराने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में जिला मंत्री महावीर डागुर, दुर्गेश बूटोलिया, पूर्व पार्षद अरब सिंह सौंख, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, आईटी संभाग संयोजक रोहित उपाध्याय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विश्वेन्द्र सिंह, अनिल डहरा, मुकेश अग्रवाल, चरन कोली, कुलदीप सहगल आदि मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका समझाई; देना होगा मतदान से संबंधित फीड बैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now