शंकरगढ़ में ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल


एसीपी बारा वेदव्यास मिश्रा के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रही, जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न हुआ और भाईचारे का संदेश दिया गया।

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर क्षेत्र स्थित शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में ईद-ए-मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसीपी बारा वेदव्यास मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।

जुलूस शुरू होने से पहले एसीपी बारा वेदव्यास मिश्रा ने थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे एवं पुलिस बल के साथ पूरे रूट का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संवेदनशील स्थानों, चौराहों और तिराहों पर पुलिस की तैनाती की समीक्षा की। जुलूस के दौरान भी एसीपी पुलिस बल के साथ लगातार मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।

मदरसे से शुरू हुआ ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस

ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस मदरसे से शुरू होकर मुख्य मस्जिद, मुख्य बाजार और शंकरगढ़ के विभिन्न मार्गों से होकर निकला। जुलूस में सैकड़ों अकीदतमंद हाथों में झंडे लेकर और नात पढ़ते हुए शामिल हुए।

जुलूस के विभिन्न मार्गों से गुजरने के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। जुलूस में शामिल लोगों ने अमन, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

एसीपी बारा ने दिया अमन और भाईचारे का संदेश

इस अवसर पर एसीपी बारा वेदव्यास मिश्रा ने कहा कि बारावफात अमन और भाईचारे का त्योहार है। सभी लोगों को इसे गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द के साथ मनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी प्रकार का हुड़दंग करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

थाना प्रभारी ने भी की शांति बनाए रखने की अपील

थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने क्षेत्रवासियों को बारावफात की मुबारकबाद देते हुए शांति और सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं और इन्हें शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा संदिग्ध या भ्रामक सूचना मिलने पर पुलिस को तत्काल जानकारी देने की अपील की।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही मुस्तैद

जुलूस के दौरान पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार निगरानी की गई। एसीपी बारा एवं थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों के साथ विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के चलते जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

शांतिपूर्ण आयोजन पर पुलिस की सराहना

जुलूस के शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न होने पर स्थानीय लोगों और संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की सराहना की। पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *