आरकेआरसी व्यास माहेश्वरी महिला संगठन ने निकाली गणगौर की शाही सवारी

Support us By Sharing

महिलाओं ने गणगौर गीतों पर नृत्य करते हुए शोभायात्रा में लिया भाग, बणी-ठणी गणगौर प्रतियोगिता व घूमर नृत्य का भी किया आयोजन

भीलवाडा।अखंड सुहाग की कामना के प्रतीक गणगौर महापर्व के उपलक्ष में आरके आरसी व्यास माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में ईसर गणगौर की शोभायात्रा चामुंडा माता मंदिर से शिवाजी गार्डन तक अध्यक्ष चेतना जागेटिया व सचिव मीनू झंवर के सानिध्य में निकाली गई। मीडिया प्रभारी सुनीता काबरा ने बताया कि शोभा यात्रा में ईसर व मां गोरा को बहुत ही सुंदर सजाकर बड़े ही धूमधाम से गाजे-बाजे व बैंड बग्गी के साथ सवारी निकाली गई। जिसमें मंडल की सभी महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज धज कर अखंड सौभाग्य की कामना लिए हुए गणगौर गीतों पर नृत्य करते हुए शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सम्मिलित हुई।मार्ग में कई स्थानों पर शोभायात्रा को भव्य स्वागत किया गया । ईसर-गौर के रूप में अमृता सोमानी, कानन सोमानी, दीपशिखा सारड़ा, उमा सोनी,अनिता पोरवाल, पूजा पोरवाल, पूजा जागेटिया ने अपनी बहुत सुंदर प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन मंत्री श्रीमती ममता मोदानी द्वारा सभी महिलाओं को अपने अधिकारों की प्रति जागरूक रहते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान अवश्य करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में अतिथी के रूपर मे प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीमा कोगटा और जिलाध्यक्ष प्रीति लोहिया, सचिव भारती बाहेती, नगर महिला संगठन अध्यक्ष सुमन सोनी, सचिव सोनल माहेश्वरी,जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष लीला राठी, आरकेआरसी व्यास क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष नारायण लढ़ा, मंत्री कमलेश लाठी सहित क्षेत्रीय सभाओं के अध्यक्ष और सचिव भी उपस्थित थे। निर्णायक के रूप में प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना रमा पचीसिया व राधा-कृष्ण मंडल की अध्यक्ष ममता बल्दवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्ण सहभागिता केदार गगरानी, सुरेश कचोलिया, मनोहर लाल अजमेरा, सुनील जागेटिया, क्षेत्रीय युवा संगठन के अध्यक्ष अनुप समदानी, दिलीप कोगटा, प्रशांत समदानी, नरेंद्र डाड, वत्सल मुन्द्रड़ा की रही।
बणी-ठणी गणगौर प्रतियोगिता आयोजित
सचिव मीनू झंवर ने बताया कि शोभायात्रा के शिवाजी गार्डन पहुंचने पर वहां बणी-ठणी गणगौर प्रतियोगिता व घूमर नृत्य का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया। गणगौर प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार शिल्पा कास्ट, द्वितीय पुरस्कार मोनिका चेचानी, तृतीय पुरस्कार प्रिया न्याती को प्रदान किया गया।
शोभायात्रा में ये रहे उपस्थित
शोभा यात्रा के दौरान मंडल की वंदना नवाल, इंदिरा हेड़ा, सुमित्रा दरगड, स्नेहलता तोषनीवाल, चंद्रकांता गगरानी, रंजना बिडला, विनीता नवाल, सरोज सोमानी, सुचिता कोगटा, रेनू समदानी, दीपशिखा शारदा, सुनीता बिडला, सीमा बिडला, सुमन भंडारी, शिखा समदानी, मितिका लढ़ा, प्रिया न्याती, आशा दरगड, सोनू कोगटा, शिल्पा कास्ट सहित कई सदस्याएं उपस्थित थी।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!