मूसलाधार बारिश के बाद पहाड़ी दरकने से सड़क पर गिरे बड़े बोल्डर और मलबा, दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुकी
नैनीताल। रिपोर्ट। ललित जोशी। मूसलाधार बारिश के चलते नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर भूजियाघाट के समीप भूस्खलन होने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। देर रात से हो रही लगातार बारिश के बीच आज सुबह अचानक पहाड़ों से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा सड़क पर आ गिरा। इसके चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई।
भूजियाघाट के समीप अचानक दरकी पहाड़ी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश के कारण हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर भूजियाघाट के समीप आज सुबह अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा दरक गया। पहाड़ी दरकने के बाद बड़ी मात्रा में मलबा और भारी बोल्डर सड़क पर आ गिरे।
देखते ही देखते सड़क का बड़ा हिस्सा मलबे और बोल्डरों से पट गया। इससे नैनीताल और हल्द्वानी की ओर आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। अचानक मार्ग बंद होने के कारण कई वाहन और यात्री रास्ते में ही फंस गए।
सड़क के दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार
मार्ग पर भूस्खलन होने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। अचानक सड़क बंद होने से यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
भूस्खलन के कारण मार्ग पर यातायात पूरी तरह रुक गया। वहीं, लगातार बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्र में मलबा और बोल्डर सड़क पर आने से स्थिति गंभीर हो गई।
भूस्खलन के वक्त नहीं गुजर रहा था कोई वाहन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस समय पहाड़ी का हिस्सा अचानक चटका और बड़े-बड़े बोल्डर तथा मलबा सड़क पर आकर गिरे, उस समय उस स्थान से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था।
इसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यदि भूस्खलन के दौरान वहां से कोई वाहन गुजर रहा होता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी और बड़ा हादसा होने की आशंका थी।
एनएचएआई की टीम ने शुरू किया मलबा हटाने का काम
मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलने के बाद एनएचएआई की टीम जेसीबी और अन्य मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने सड़क पर गिरे मलबे और बोल्डरों को हटाने का काम शुरू कर दिया है।
सड़क को यातायात के लिए दोबारा खोलने के लिए मशीनों को मौके पर भेजा गया है। टीम लगातार मलबा हटाने के कार्य में जुटी हुई है, ताकि मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोला जा सके।
फिलहाल पहाड़ी से मलबा और बोल्डर हटाने का कार्य जारी है। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर यातायात बहाल करने के लिए एनएचएआई की टीम आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
यह भी पढ़ें:

नैनीताल, उत्तराखंड
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।