उपखण्ड स्तर पर सेन जयंती 5 मई को मनाई जायेगी


शाहपुरा|नारायणी सेना संस्थान फूलिया कलां तहसील अध्यक्ष भंवर लाल सेन हुकमपुरा ने बताया की सेन समाज के आराध्य देव भगवान श्री सेन जी महाराज की 724 वीं जंयती 5 मई 2024 को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी।
इस दिन(05/05/2024) समस्त सेन समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद रखे जायेंगे। चाहे वे क्षौर कलां हो या अन्य सभी इस दिन सेन समाज के अपने सभी प्रतिष्ठान बंद रखे जायेंगे भगवान सेन जी महाराज की शोभा जुलुस यात्रा सुबह 8 बजे जुलश कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमे समस्त फूलिया उपखंड के समस्त गावों से सेन समाज व्यक्ति, महिलाएं, बच्चे, वृद्ध भाग लेंगे जुलुस शोभा यात्रा गढ़ के चोक से शुरू होकर गाजे बाजे के साथ छोटा पुष्कर धानेश्वर में नारायणी माता मंदिर निर्माण स्थल पर पहुंच कर संपन्न होगा उसके बाद भोजन प्रसादी का   वितरण होगा.


यह भी पढ़ें :  आम जन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा मिले लाभ - सांवरमल वर्मा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now