प्रयागराज के सम्पूर्ण विकास के लिए फिर कमल खिलाकर मोदी सरकार बनाएं -कविता यादव त्रिपाठी

Support us By Sharing

प्रयागराज। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी ने इलाहाबाद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को समर्थन जुटाकर भारी मतों से विजई बनाने हेतु जनता से जनसंपर्क-जनसंवाद स्थापित करते हुए प्रयागराज के विकास के लिए कमल का बटन दबाकर नीरज त्रिपाठी को अपना आशीर्वाद देने की अपील किया। महिलाओं से भेंट कर मोदी और योगी सरकार के द्वारा किए गए महिला सशक्तिकरण के कार्यों से अवगत कराया और कहा कि देश की आधी आबादी को मोदी सरकार ने पूरा सम्मान देने का कार्य किया,आंसू पोंछने से लेकर टपकते कच्चे मकान से मुक्ति आवास और अनचाहे दर्ज से मुक्ति घर-घर शौचालय बनावाकर सम्मान से सर उठाकर ज़ीने का अधिकार दिया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कविता यादव ने रामपुर क्षेत्र के व्योहरा, पिपरांव,चांडी रामपुर ,विशंभलपुर युनाइटेड, चटकहना, समोगर, नेवादा एवं एवं महुवारी, सोमेश्वर महादेव,नैनी क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस अवसर अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रणजीत सिंह, जिला महामंत्री राजेश शुक्ला,मंडल अध्यक्ष नागेश्वर निषाद,रमेश भारती, अशोक विश्वकर्मा,राजेंद्र शुक्ला, परशुराम मिश्रा, ग्राम प्रधान राजेश निषाद, शालिग्राम पाठक, बृजेश तिवारी आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें। महिलाओं का अपार समर्थन मोदी के पक्ष में मिलने से एतिहासिक जीत का जयकारा लगा।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!