लालापुर पुलिस ने हत्या की घटना का किया सफल अनावरण 2 हत्यारोपी अभियुक्त आला कत्ल समेत गिरफ्तार

Support us By Sharing

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर थाना लालापुर में सुसंगत धाराओं में पंजीकृत अभियोग के तहत 02 वांछित अभियुक्त मूलचन्द्र सरोज पुत्र राम प्रकाश सरोज व हरिश्चन्द्र सरोज पुत्र राम प्रकाश सरोज निवासीगण ग्राम जवई थाना पिपरी जनपद कौशांबी को 24 घंटे के अंदर मुखबिर की सूचना पर सोमवार को प्रतापपुर तिराहे के पास थाना क्षेत्र लालापुर से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त गण उपरोक्त की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त खूनालूद आलाकत्ल 05 पत्थर के टुकड़े व 01 मोटरसाइकिल बरामद किया गया।नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।उल्लेखनीय है कि 05 मई 2024 को आवेदक ज्ञानचंद सरोज उर्फ ननका पुत्र मुन्नालाल सरोज निवासी ग्राम जवई थाना पिपरी जनपद कौशांबी द्वारा तहरीरी सूचना दी गयी कि वादी मुकदमा मृतका माया देवी पुत्री मूलचंद सरोज निवासी ग्राम जवई थाना पिपरी जनपद कौशांबी से प्रेम करता था और शादी करना चाहता था और मृतका भी उससे शादी करना चाहती थी, जिसका मृतका के परिजनों द्वारा विरोध किया गया व कहीं और शादी कराने का प्रयास किया गया किंतु मृतका कहीं और शादी करने को तैयार नहीं थी।जिस कारण मृतका के पिता मूलचंद सरोज व बड़े पिता हरिश्चंद्र सरोज पुत्रगण राम प्रकाश सरोज निवासीगण ग्राम जवई थाना पिपरी जनपद कौशांबी द्वारा मृतका माया देवी की हत्या कर दी गयी।उक्त प्रकरण के संबंध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्तों उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडे द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में सोमवार को उपर्युक्त अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!