भगवान चित्रगुप्त प्राकट्योत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया


कुशलगढ: 14 मई 2024 मंगलवार को कायस्थ परिवार कुशलगढ़ ने अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त का प्रकट उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया ।पेंशनर भवन कुशलगढ़ में समाज जनों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की कथा व महाआरती का आयोजन किया गया। साथ ही समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में पाखी निगम,कनिष्का निगम,कृतिका गौड,लव गौड,कार्तिक निगम,वैभव सक्सैना और विश्वास निगम को उनके विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें कविता पाठ ,सुगम संगीत ,नृत्य आदि में बच्चे व बड़ों ने उत्साह से भाग लिया।कार्यक्रम में नरेंद्र निगम,मुकेश निगम, दीपक निगम,तेजकरण निगम,दिलीप निगम, प्रदीप निगम,हेमंत निगम, मनोज सक्सेना रविंद्र निगम,मनीष निगम, आशीष निगम,इंद्रराज निगम,पवन निगम,विदित कानूनगो,भारत निगम आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन रिझल कानूनगो ने किया ।यह जानकारी समाज के अजय निगम ने दी।


यह भी पढ़ें :  भीलवाड़ा के बृजेश बांगड़ हॉस्पिटल में ग्रामीण महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनो ने किया हंगामा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now