यूपी में प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल 45 डिग्री पहुंचा पारा

Support us By Sharing

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है।अभी तक यूपी में तापमान बढ़ने से लोग परेशान थे।लेकिन शुक्रवार से हीटवेव भी चलने का अलर्ट जारी हुआ है।लोग भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के साथ ही हीटवेव के थपेड़े भी झेलेंगे।लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पूरे प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है।तापमान अभी और बढ़ेगा।फिलहाल प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। उन्होंने बताया कि कानपुर शहर में पिछले 24 घंटे के दौरान 45 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है, जबकि सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।दिन और रात का तापमान लगभग बराबर होता हुआ नजर आ रहा है।मोहम्मद दानिश ने बताया कि कानपुर के बाद आगरा और झांसी सबसे गर्म जिले रिकॉर्ड किए गए हैं।यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है, जबकि लखनऊ में 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।उन्होंने बताया कि गर्मी से फिलहाल अभी कोई राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है।लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।वहीं बाराबंकी, हरदोई,कानपुर शहर,कानपुर देहात,लखीमपुर खीरी,गोरखपुर और वाराणसी समेतबलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा,जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।फतेहपुर,बांदा,सुल्तानपुर, अयोध्या,फुरसतगंज,गाजीपुर,फतेहगढ़,बस्ती,झांसी,उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।बरेली ,शाहजहांपुर नजीबाबाद,मुरादाबाद,मुजफ्फरनगर, मेरठ,आगरा,अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस,जबकि अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।आजमगढ़, नोएडा ,गाजियाबाद हापुड़,सहारनपुर,बाराबंकी,कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है,जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!