नि:स्वार्थ भाव से प्लेटफॉर्म पर उतरने वाले यात्रियों को पिला रहे नि:शुल्क ठंडा पानी

Support us By Sharing

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा रेलवे स्टेशन पर निशुल्क जल सेवा

गंगापुर सिटी 22 मई । भीषण गर्मी के मौसम में जहां लोग ऐ सी और कूलर के सामने से हटने का नाम नहीं लेते हैं वही दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के नौजवान सदस्य यहां रेलवे स्टेशन पर बहुत ही सेवा भाव के साथ भीषण गर्मी से बिहार रेल यात्रियों को ठंडा जल पिलाकर उनका गला तर कर रहे हैं। यहां रेलवे स्टेशन पर शाम को यात्री गाड़ियों के आगमन के समय ‘ठंडा पानी पीयो, आओ-आओ ठंडा पानी इधर है।’ ये आवाजें रेलवे स्टेशन पर सुनाई देना इन दिनों आम बात है, यहां कुछ लोग नि:स्वार्थ भाव से प्लेटफॉर्म पर उतरने वाले यात्रियों को मान मनुहार कर पानी पिलाते हैं। इस भीषण गर्मी में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के नि:शुल्क जल सेवा के करीब २०-३० सदस्य रोजाना शाम को 6:00 से 10:00 तकबजे तक ठंडे पानी का टैंक लेकर हर कोच तक जाकर यात्रियों को नि:शुल्क ठंडा पानी पिलाते हैं।। जल सेवा संयोजक नरेंद्र जैन नृपत्या ने बताया कि प्लेटफार्म पर ट्रेन केवल कुछ मिनट ही रूकती है, जिससे यात्रियों के लिए कई बार ये संभव नहीं हो पाता कि वे उतरकर पानी भर सकें। इसलिए इस सुविधा को शुरू किया गया है।

नि:शुल्क जलसेवा से मिलता सुकून- दिगंबर जैन सोशल ग्रुप नि:शुल्क जल सेवा के अध्यक्ष केके जैन महामंत्री अभिनंदन जैन ने बताया कि प्रतिदिन शाम को ग्रुप के दर्जनों सदस्य जिनमें महिला पुरुषों बच्चे शामिल है प्लेटफार्म पर आ जाते हैं और रात करीब 10बजे के आसपास घर लौटते हैं। जैसे ही प्लेटफार्म पर ट्रेन आती है सभी सदस्य कोचों में जा जाकर यात्रियों से ठंडे पानी पीने की मनुहार करते हैं। यात्री भी पानी पीकर खुद को रिलेक्स महसूस करते हैं। इस सेवा में जैन समाज के साथ-साथ शहर की दूसरे सामाजिक संगठन एवं समाजसेवी लोग भी जल सेवा में आकर अपने हाथों से गर्मी से बेहाल रेल यात्रियों को जल पिलाकर खुशी महसूस करते हैं। जल सेवा के संयोजक नरेंद्र जैन नृपत्या बताते हैं कि यह जनसेवा गंगापुर सिटी में लगातार 15 वर्षों से चल रही है। एवं दिगंबर जैन सोशल के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों में सबसे बड़ा सामाजिक प्रकल्प भी है। पश्चिम मध्य रेलवे में 45 स्टेशनों पर सामाजिक संगठनों द्वारा की जा रही है जल सेवा–उल्लेखनीय की इस वर्ष रेल प्रशासन के आग्रह पर पश्चिम मध्य रेलवे के 45 स्टेशनों पर विभिन्न सामाजिक एवं सरकारी संगठनों द्वारा गर्मी के मौसम में निशुल्क जल सेवा की जा रही है जिम जबलपुर में 15 स्टेशनों पर भोपाल में 16 स्टेशनों पर और कोटा मंडल के कोटा सवाई माधोपुर हिंडौन गंगापुर निमोद भरतपुर बयाना रामगंज मंडी भवानी मंडी सुभाष राज चोमहेला विक्रमगढ़ आलोट बांरा, बूंदी आदि 14 स्टेशनों पर सामाजिक वह सरकारी संगठनों द्वारा रेल यात्रियों के लिए जल सेवा अभियान चलाया जा रहा है। रेल यात्रियों की बोतलों में शीतल जल भरा जा रहा है एवं उनको पीने के लिए भी जल उपलब्ध कराया जा रहा है। रेल प्रशासन की कोशिश है कि इस भीषण गर्मी में कोई भी रेल यात्री पानी के कारण परेशान ना हो।इसके लिए रेलवे प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!