कृष्णलाल पाटीदार मानवाधिकार संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत


अरथूना|पंचायत समिति अरथूना क्षेत्र के कोटड़ा निवासी कृष्णलाल पाटीदार को विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन अरथूना ब्लॉक का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद पानेरी ने बताया कि पाटीदार की नियुक्ति से अरथूना क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को गति मिलेगी। राष्ट्रीय सलाहकार अरविन्द भट्ट की सहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गौतम व राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रेणु अग्रवाल ने पड़वाल की नियुक्ति की है। उन्होंने समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार,शोषण,उत्पीड़न, मानवाधिकार हनन जैसे मुद्दों पर प्रशासन को अवगत कराते हुए पीड़ित व्यक्ति की सेवा में अग्रणी रहने का आह्वान किया है। जिलाध्यक्ष ने पाटीदार को ब्लॉक की कार्यकारिणी का शीघ्र विस्तार करने को कहा है। साथ ही मानव एवं जीव मात्र की सेवा के लिए प्रकल्प चलाने का आह्वान किया।


यह भी पढ़ें :  निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट वितरण योजना के फूड पैकेटों का भण्डारण की रखें उचित व्यवस्था: जिला कलक्टर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now