विश्व साइकिल दिवस पर समीक्षा जैन ने चलाई 15 किमी साइकिल


कुशलगढ|विश्व साइकिल दिवस 6 महीने से साइकलिंग कर रहे शिक्षिका समीक्षा जैन ने बताया कि साइकिलिंग के अनेकों फायदे हैं। आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। सभी महिलाओं को प्रेरित करते हुए घर से बाहर निकले और अपनी क्षमताओं को बढ़ाएं। बच्चे सबसे पहले साइकिल चलाना ही सीखते है। इसलिये बचपन में हम सभी ने साइकिल चलाई है। पहले के जमाने में जिसके पास साइकिल होती थी वह बहुत प्रतिष्ठित व्यक्ति माना जाता था। गांव के लोग जब कभी शहरों में जाते थे। तब लोगों को साइकिल चलाते हुए देखते थे और फिर वे खुद भी धीरे-धीरे साइकिल चलाना सीख जाते थे। पहले शहरों में किराए पर भी साइकिले मिलती थी। आज 15 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया। थोड़ी परेशानी आई पर सफर शानदार रहा हम सभी को साइक्लिंग पर ध्यान देना चाहिए। हेल्थ भी मस्त, बजट भी बेस्ट और पर्यावरण भी स्वच्छ ।जीवन में अभिनव प्रयोग करते रहना चाहिए। उन्होंने बताया की वे अन्य महिलाओं को भी इस और प्रेरित करती है की वे घर से बाहर निकले और अपने सेहत को बेहतर बनाएं।


यह भी पढ़ें :  आईएफ डब्ल्यूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now