जैविक खाद व प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए ठोस कदम उठाने होगें-चंद्रशेखर जोशी

Support us By Sharing

वनो को आग से बचाने एवं कृषि मे जैविक खाद का उपयोग करने साथ ही प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए ठोस कदम उठाने होगें। तभी पर्यावरण दिवस का महत्व है-चंद्रशेखर जोशी 

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर जनपद नैनीताल के अंतर्गत ओखल कांडा रेंज के वन पंचायत पुटगांव में वन विभाग द्वारा संचालित जायका परियोजना मे गठित तीनो समूहों सामाजिक, गौमाता व दग्यडद्यो ऐडी देवता समूहों के सभी सदस्यो के साथ विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा सभी सदस्यो को एनवायरमेंट, जल, मृदा संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन तथा कृषि एवं कंपोस्ट खाद के उपयोग करने व इससे होने वाले लाभ से सम्बन्धित पर जानकारी दी तथा जन जागरूकता लाने के तहत साफ सफाई की गई व पर्यावरण को बचाने के लिए वनो को आग से बचाने तथा कृषि मे जैविक खाद का उपयोग करने तथा प्लास्टिक का उपयोग बंद करने पर वन विभाग से वन सचिव चंद्रशेखर जोशी द्वारा बिस्तृत जानकारी दी गयी । अनिल कुमार द्वारा पर्यावरण परिस्थतकी तंत्र के विषय पर तथा जानकारी दी तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती सुशीला कुलौरा ने पर्यावरण संरक्षण मे महिलाओं के योगदान बिषय पर बताया इस कार्यक्रम मे सरपंच श्रीमती मुन्नी सुयाल, एवं गांव में जायका मे बने समूह की महिलाएं आदि ने तहे दिल से प्रोग्राम में सहभागिता की सचिव सी एस जोशी द्वारा उपस्थित सदस्यो को प्रति सदस्य 1 पेड लगाने से सम्बन्धित सपथ दिलाई इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु चंद्र शेखर जोशी वन सचिव द्वारा समस्त ग्राम वासियों एवं समूह के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर बिरेन्द्र सती, नवल किशोर कोठारी , अनिल कुमार व ग्राम के भावन कुलोरा, करिष्मा, शुशिला कुलोरा, गोपाल दत्त ने विचार व्यक्त किये। अन्त मे सभी सदस्यो द्वारा मंदिर प्रागण मे वृक्षारोपण किया गया।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!